अंतत: मान गये भरौन के वोटर

Updated:
विज्ञापन

अंतत: मान गये भरौन के वोटर — वर्ष 2010 में 47.84 फीसदी मतदान — वर्ष 2015 में……………………..– बाजपट्टी विस क्षेत्र में तीन प्रखंड आता है. इस बार के चुनाव के रोचक होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां से मंत्री डॉ रंजू गीता भी चुनाव लड़ रही है. फोटो नंबर- 23 वोट देने […]

विज्ञापन

अंतत: मान गये भरौन के वोटर — वर्ष 2010 में 47.84 फीसदी मतदान — वर्ष 2015 में……………………..– बाजपट्टी विस क्षेत्र में तीन प्रखंड आता है. इस बार के चुनाव के रोचक होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां से मंत्री डॉ रंजू गीता भी चुनाव लड़ रही है. फोटो नंबर- 23 वोट देने जाता युवा दीपक झा, 24 वृद्धा मो गफ्फार, 25 हाई स्कूल जानीपुर मॉडल बूथ पर बिछा कालीन व बैठी महिला वोटर, 26 मवि पतनुका बूथ पर खड़ी महिलाएं, 27 मरनी देवी, 28 ताराकांत झा, 29 एक बूथ का जायजा लेते दंडाधिकारी गोपाल शरण, 30 व 31 बाजपट्टी में बूथों पर कतारबद्ध महिला व पुरुष वोटर प्रतिनिधि, बोखड़ा/नानपुर/बाजपट्टी : बाजपट्टी विस क्षेत्र में कुल वोटर 2 लाख 83 हजार 754 हैं. चुनाव मैदान में कुल 22 प्रत्याशी हैं. अन्य घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा. बूथ नंबर-250 पर मात्र चार वोट गिरने के बाद विकास कार्य नहीं कराये जाने को लेकर भरौन गांव के लोग वोट बहिष्कार कर दिये. बीडीओ, सीओ के अलावा जोनल दंडाधिकारी गोपाल शरण के समझाने पर पुन: 11: 30 में वोटिंग शुरू हुई. पीओ को कमरे से बाहर निकालाबड़ा प्रखंड के बूथ नंबर-196 पर इवीएम के समीप ही पीठासीन पदाधिकारी मो तनवीर आलम कुरसी लगा कर बैठे थे. प्रभात खबर को बताया कि इसकी जानकारी एआरओ को दे चुके हैं. वोटरों की शिकायत पर जोनल दंडाधिकारी श्री शरण पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को कड़ी फटकार लगा कमरे से बाहर बाहर कर दिया. लालटेन के सहारे रात काटी मवि धाधी बूथ नंबर 191 के पीठासीन पदाधिकारी अखिलेश्वर मिश्र ने बताया कि रौशनी की व्यवस्था नहीं होने से एक ग्रामीण से लालटेन मांग कर लाये और उसी के सहारे बूथ पर रात बिताये. शौचालय भी काफी गंदा है. यहां तीन बूथ है. मवि बोखड़ा हरिजन बूथ पर भी शौचालय को क्षतिग्रस्त व गंदा देखा गया. हैं विकलांग, पर जज्बा वही खड़का गांव के ताराकांत झा दोनों हाथ-पैर से विकलांग हैं. वोट के प्रति काफी गंभीर है. वे अपने पुत्र के साथ ट्राइसाइकिल से जाकर वोट दिये. वे 82 वर्ष के हैं. बोखड़ा की 90 वर्षीय मरनी देवी पोता की मदद से लाठी के सहारे बूथ पर गयी और मतदान की. विलंब से हुआ मतदान शुरू दियारा में सुबह 7:40 में वोटिंग शुरू हुई. यहां का इवीएम बदला गया. बूथ नंबर 35 पर 35 मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई. प्रेक्षक ने इवीएम को ठीक किया. बूथ नंबर-10 के वोटरों का कहना था कि कर्मी द्वारा इवीएम का तार खींच दिये जाने के कारण 30 मिनट तक मतदान बाधित रहा. बूथ नंबर-96 व 97 पर दो गुटों में मारपीट हो गयी. मतदान रूक गया. अधिकारी पहुंचे और वोटरों को समझा कर मतदान शुरू कराये. मॉडल बूथ पर बेहतर व्यवस्था नानपुर प्रखंड का 72 बूथ बाजपट्टी व 28 बूथ रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र में है. हाइस्कूल जानीपुर बूथ नंबर-131 को मॉडल बूथ बनाया गया था. यहां पंडाल लगा था. कुरसियां लगायी गयी थी. पेयजल व शौचालय की सुविधा थी. विकलांगों के लिए ट्राइसाइकिल की व्यवस्था थी. दो किलोमीटर पैदल चल वोट कियेनानपुर के मोहम्मदपुर गांव के 95 वर्षीय मो गफ्फार बूथ नंबर 146 पर मतदान किये. लाठी के सहारे पैदल चल कर आये थे. बताते हैं कि वर्ष 1946 से लगातार वोट देते आ रहे हैं. पहली बार किया वोटिंग भेटुआ गांव के दीपक झा बूथ नंबर-143 पर मतदान किये. 19 वर्षीय दीपक मैट्रिक पास है. पहली बार मतदान कर काफी उत्साहित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन