ट्रेन से कट कर युवक की मौत
ट्रेन से कट कर युवक की मौत सुप्पी. दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर मोहनी मंडल व ढेंग स्टेशन के बीच छौरहिया गांव स्थित मानवरहित रेलवे गुमटी पर माल ट्रेन से कट कर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहनी मंडल गांव निवासी महेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश साह के […]
ट्रेन से कट कर युवक की मौत सुप्पी. दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर मोहनी मंडल व ढेंग स्टेशन के बीच छौरहिया गांव स्थित मानवरहित रेलवे गुमटी पर माल ट्रेन से कट कर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहनी मंडल गांव निवासी महेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश साह के रुप में की गयी है. सड़क पार करने के दौरान उक्त दुर्घटना हुई है. परिजन मौके पर पहुंच कर शव ले गये और दाह संस्कार कर दिया. मोहनी मंडल पंचायत के मुखिया शिवजी मुखिया ने दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है. मालूम हो कि वर्ष 2004 में उक्त मानवरहित रेलवे फाटक पर एक चुनाव प्रचार गाड़ी ट्रेन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और कई घायल हुए थे. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर अक्सर ट्रेन की चपेट में मानव व पशु आकर जान गंवा रहे हैं, लेकिन रेल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










