पिपराही में 66 मतदान व डुमरी में 52 मतदान केंद्रों पर आज होगा मतदान
पिपराही में 66 मतदान व डुमरी में 52 मतदान केंद्रों पर आज होगा मतदान पिपराही/डुमरी कटसरी. प्रखंड में 22विधानसभा चुनाव को लेकर 66 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 4 सहायक मतदान केंद्र है. प्रखंड के 69 हजार 165 मतदाता एक नवंबर को मतदान कर 11 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें 36 हजार […]
पिपराही में 66 मतदान व डुमरी में 52 मतदान केंद्रों पर आज होगा मतदान पिपराही/डुमरी कटसरी. प्रखंड में 22विधानसभा चुनाव को लेकर 66 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 4 सहायक मतदान केंद्र है. प्रखंड के 69 हजार 165 मतदाता एक नवंबर को मतदान कर 11 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें 36 हजार 795 पुरुष व 32 हजार 366 महिला मतदाता होंगी. इस प्रखंड को 6 सेक्टरों में बांटा गया है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसत 4 मतदान कर्मी होंगे. डुमरी कटसरी प्रतिनिधि के अनुसार इस प्रखंड में कुल 55 हजार 772 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे . जिसमें पुरूष मतदाता 39,982 व महिला मतदाता 25,790 होंगे. कुल 52 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वही रामपुरकेशो 241 बूथ पर सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










