भाजपा को उखाड़ फेंकने का यह है अंतिम मौका : लालू प्रसाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : लालू प्रसाद ने कहा िक महाभारत का बिगुल बज चुका है. बिहार कुरुक्षेत्र बना हुआ है. लड़ाई दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकने की है. भाजपा कहती है कि जंगलराज पार्ट-2 आ गया है. वे कहते हैं कि यह मंडल राज पार्ट-2 है. शुक्रवार को रामदौन उच्च विद्यालय, मोरसंड के परिसर में […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : लालू प्रसाद ने कहा िक महाभारत का बिगुल बज चुका है. बिहार कुरुक्षेत्र बना हुआ है. लड़ाई दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकने की है. भाजपा कहती है कि जंगलराज पार्ट-2 आ गया है. वे कहते हैं कि यह मंडल राज पार्ट-2 है. शुक्रवार को रामदौन उच्च विद्यालय, मोरसंड के परिसर में राजद सुप्रीमो ने वोटरों को अफवाह से बचने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने का यह अंतिम मौका है. पूर्व सीएम ने कहा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरक्षण समाप्त करने की बात कहते हैं. आरक्षण को समाप्त करने का नाम मिला, तो ईंट से ईंट बजा देंगे. अमित शाह ने सीवान की सभा में कहा कि महा गंठबंधन की सरकार बनी तो पाकिस्तान में पटाखे छूटेंगे. यह कह कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. श्री प्रसाद ने राजद प्रत्याशी मंगीता देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष संजीत कुमार छोटू ने की.
सभा में विधान पार्षद दिलीप राय, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, जिला राजद अध्यक्ष शफीक खां, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनी गुप्ता, प्रत्याशी मंगीता देवी, भारत भूषण गुड्डू, अरुण कुमार सिंह, गणेश गुप्ता, मणिभूषण कुमार, राम स्वार्थ यादव, प्रह्लाद महतो, मुखिया जितेंद्र पटेल व महादेव दास समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










