महागंठबंधन के लोग नहीं करते विकास की बातें : उपेंद्र

Updated:
विज्ञापन

महागंठबंधन के लोग नहीं करते विकास की बातें : उपेंद्र फोटो नंबर-23 केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व गिरिराज सिंह के साथ प्रत्याशी. रून्नीसैदपुर. प्रखंड के हाइस्कूल अथरी के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए विकास का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में उतरा है. लालू […]

विज्ञापन

महागंठबंधन के लोग नहीं करते विकास की बातें : उपेंद्र फोटो नंबर-23 केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व गिरिराज सिंह के साथ प्रत्याशी. रून्नीसैदपुर. प्रखंड के हाइस्कूल अथरी के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए विकास का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में उतरा है. लालू प्रसाद व नीतीश कुमार गठजोड़ कर राज्य में पुन: जंगलराज लाना चाहते हैं. श्री सिंह ने जनता से एनडीए प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा को सहयोग करने की अपील की. केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागंठबंधन के लोग विकास की बातें नहीं करते हैं. सभा की अध्यक्षता युगल किशोर गुप्ता ने की. मौके पर सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व विधायक ललन पासवान, सत्यानंद दांगी, विनोद कुशवाहा, प्रो वीरेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण झा, संदीप सहनी, मनोज गुप्ता, साकेत कुमार, रामबाबू सहनी व प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया. यहां भी किया संबोधित परिहार व सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी व सुनील कुमार पिंटू की ओर से हाइस्कूल खैरवा विशनपुर व भासर बाजार पर आयोजित चुनावी सभाओं को भी उक्त दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने संबोधित किया. भासर में सभा की अध्यक्षता राम नारायण सिंह व संचालन रालोसपा जिला उपाध्यक्ष महंत सिंह कुशवाहा तो बेला में सभा की अध्यक्षता रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर पासवान व संचालन भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र नायक ने किया. सभाओं को दोनों प्रत्याशियों के अलावा राम प्रवेश यादव, अरुण गोप, प्रो उमेशचंद्र झा, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, विमलेश कुमार सिंह, शिवचंद्र मंडल, रामाशंकर प्रसाद व जगन्नाथ महतो ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन