माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशक्षिण
माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण फोटो-7 प्रशिक्षण देते डीएम व प्रेक्षक एवं 8 उपस्थित माइक्रो ऑब्जर्वर. डुमरा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में माइक्रो ऑबजॉर्वर को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनावी ड्यूटी से संबंधित […]
माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण फोटो-7 प्रशिक्षण देते डीएम व प्रेक्षक एवं 8 उपस्थित माइक्रो ऑब्जर्वर. डुमरा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में माइक्रो ऑबजॉर्वर को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनावी ड्यूटी से संबंधित दिशा-निर्देश दिया. साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा दी गयी दायित्वों से अवगत कराया. बताया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे, जो कि मतदान केंद्र के एक एक गतिविधियों से सामान्य प्रेक्षक को अवगत करायेंगे. इसके लिए इन्हें 39 बिंदु पर रिपोर्ट देना है. वहीं चुनाव कार्य में लगाये गये सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को अग्रिम कोषांग के द्वारा राशि वितरित कर दिया गया. मौके पर संबंधित सामान्य प्रेक्षक, एसडीसी कुमारिल सत्यनंदन, उप निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश समेत सभी माइक्रो ऑर्ब्जवर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










