बिहार के इस जिला के हजारों किसानों को नहीं मिलेगा PM Kisan Yojana का फायदा, सुस्ती पड़ेगी भारी, जानें उपाय
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jun 2025 4:33 PM
पीएम किसान योजना का अपडेट (File : Photo)
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों को दो-दो हजार रुपए तीन किस्तों में अकाउंट में भेजती है. इससे किसानों को खेती करने में आर्थिक मदद मिलती है.
PM Kisan Yojana, सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले सहित बिहार के कई जिलों के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में किसानों ने अब तक ई-केवाईसी (E KYC) पूरा नहीं किया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. सीतामढ़ी जिले में पहले से योजना का लाभ ले चुके 5738 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक न तो ई-केवाईसी करवाई है और न ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराया है.
इस बार नहीं मिलेगा लाभ
विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद कई किसान इस कार्य को नजरअंदाज कर रहे हैं. कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी, लेकिन जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें इस बार लाभ नहीं मिलेगा.
सीतामढ़ी में कुल 254165 किसान योजना में रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 249596 किसानों का बैंक खाता पहले ही आधार से जुड़ चुका है. बाकी 5738 किसानों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द आधार लिंक कराने का निर्देश दिया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जिला कृषि पदाधिकारी ने क्या बताया
जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीएओ और किसान सलाहकारों के माध्यम से इन किसानों को आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक डुमरा, रुन्नीसैदपुर, बथनाहा, बाजपट्टी, सोनबरसा और सुरसंड जैसे प्रखंडों में सैकड़ों किसानों के बैंक खाते अब तक आधार से नहीं जुड़े हैं. इन किसानों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, नहीं तो वे 20वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम
जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरा करने का दिया निर्देश
कई किसानों को इस प्रक्रिया में तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आधार में नाम की गलतियों, मोबाइल नंबर के लिंक न होने और आधार केंद्रों पर भीड़ या असुविधा के चलते किसानों को दिक्कत हो रही है. कई बार किसान आधार सुधार केंद्र से निराश होकर लौट रहे हैं, जिससे काम अधूरा रह जा रहा है.
ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दस्तावेजों की जांच करवा कर जल्द से जल्द आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि योजना का लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










