सहज वसुधा केंद्र से 55 हजार की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सहज वसुधा केंद्र से 55 हजार की चोरी सोनबरसा. थाना क्षेत्र के जानकीनगर बाजार स्थित सहज वसुधा केंद्र से अज्ञात चोरों ने करीब 55 हजार की संपति की चोरी कर ली है. इस बाबत सिंहवाहिनी गांव के राजदेव चौधरी के पुत्र हरिशंकर कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि […]

विज्ञापन

सहज वसुधा केंद्र से 55 हजार की चोरी सोनबरसा. थाना क्षेत्र के जानकीनगर बाजार स्थित सहज वसुधा केंद्र से अज्ञात चोरों ने करीब 55 हजार की संपति की चोरी कर ली है. इस बाबत सिंहवाहिनी गांव के राजदेव चौधरी के पुत्र हरिशंकर कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 20 अक्तूबर को वह वसुधा केंद्र बंद कर घर चला गया था. शनिवार को केंद्र खोलने पर उसे पता चला कि रोशनदान का ईंट हटा कर केंद्र से एक लैपटॉप व 12 मोबाइल की चोरी कर ली गयी है. बॉक्स में :-ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स की चोरी सोनबरसा. थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतही निबंधन कार्यालय के समीप नलकूप को चलाने के लिए लगाये गये ट्रांसफॉर्मर से पार्ट्स की चोरी कर ली गयी है. इस बाबत विद्युत कनीय अभियंता सत्यपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री सिंह शनिवार को मौके पर गये थे. देखा कि ट्रांसफॉर्मर नीचे रखा हुआ है और पार्ट्स गायब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन