टेंपो की ठोकर से बालक की मौत, जाम
टेंपो की ठोकर से बालक की मौत, जाम तरियानी. थाना क्षेत्र के नरवारा चौक पर टेंपो की ठोकर से तुलसी नगर निवासी दिनेश राय के करीब 10 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. विरोध में ग्रामीणों ने तरियानी मुजप्फरपुर पथ को जाम कर दिया. जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित […]
टेंपो की ठोकर से बालक की मौत, जाम तरियानी. थाना क्षेत्र के नरवारा चौक पर टेंपो की ठोकर से तुलसी नगर निवासी दिनेश राय के करीब 10 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. विरोध में ग्रामीणों ने तरियानी मुजप्फरपुर पथ को जाम कर दिया. जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. स्थानीय थाना पुलिस ने अनि अशोक कुमार सिंह व राजीव रंजन ने घटनास्थल का जायजा लिया. वही लोगों को समझाकर शांत किया.सिलेंडर फटने से लगी आगतरियानी. प्रखंड के मौलागंज में शिवजी चौधरी के घर में सिलेंडर फटने से तीन लोगों का घर जल गया है. प्रभावितों में शिवजी चौधरी,जलेश्वर पंडित,महावीर पंडित का नाम शामिल है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










