तराइ लिबरेशन आर्मी ने मधेशी सांसदों को चेताया

Updated:
विज्ञापन

तराइ लिबरेशन आर्मी ने मधेशी सांसदों को चेताया कहा, 72 घंटा में इस्तीफा दें नहीं तो परिवार का सफायाकैलाली एवं महोत्तरी में पुलिसकर्मी की हत्या की ली जिम्मेवारीनेपाली सेना व पुलिस के अधिकारी के संगठन से जुड़ने का दावासीतामढ़ी/बैरगनिया. नेपाल के मधेश क्षेत्र में जारी आंदोलन के बीच तराइ लिबरेशन आर्मी ने मधेशी व जनजाति […]

विज्ञापन

तराइ लिबरेशन आर्मी ने मधेशी सांसदों को चेताया कहा, 72 घंटा में इस्तीफा दें नहीं तो परिवार का सफायाकैलाली एवं महोत्तरी में पुलिसकर्मी की हत्या की ली जिम्मेवारीनेपाली सेना व पुलिस के अधिकारी के संगठन से जुड़ने का दावासीतामढ़ी/बैरगनिया. नेपाल के मधेश क्षेत्र में जारी आंदोलन के बीच तराइ लिबरेशन आर्मी ने मधेशी व जनजाति क्षेत्र से चुने गये सांसदों को चेतावनी देते हुए 72 घंटा के अंदर इस्तीफा मांगा है. मंगलवार को नेपाली मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आर्मी के प्रवक्ता सागर ने कहा है कि इस्तीफा नहीं देने वाले सांसदों के परिवार का सफाया कर दिया जायेगा. इतना हीं नहीं मधेशी आंदोलन के दौरान विगत माह नेपाल के कैलाली एवं महोत्तरी जिले में पुलिस वालों की हत्या की जिम्मेवारी लेते हुए कहा है कि उक्त कांड को उनके संगठन द्वारा अंजाम दिया गया है. मालूम हो कि कैलाली में आंदोलनकारियों ने वहां के एसएसपी समेत सात जवानों को जला कर मार डाला था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मधेश का आंदोलन किसी नेता के बल पर नहीं चल रहा है. आर्मी ने सांसदों को इस्तीफा देकर आंदोलन में शामिल होने को कहा है. संगठन का दावा है कि उनके संगठन में बुद्धिजीवी, व्यवसायी, पूर्व मधेशी दलों के विद्रोही, नेपाल पुलिस के पांच वरिष्ठ अधिकारी एवं नेपाली सेना के तीन शीर्ष अधिकारी जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन