गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ बेल न्योतन

Updated:
विज्ञापन

गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ बेल न्योतन फोटो नंबर- 43 चोरौत की शोभायात्रा में शामिल लोग, 44 बेला की शोभायात्रा में शामिल कन्याएं, 46 बैरगनिया की शोभा यात्रा में शामिल लोग, 47 व 48 मेजरगंज में निकाली गयी भगवान गणेश व अन्य की झांकी, 50 नानपुर में बेल न्योतन में शामिल लोग, 51 […]

विज्ञापन

गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ बेल न्योतन फोटो नंबर- 43 चोरौत की शोभायात्रा में शामिल लोग, 44 बेला की शोभायात्रा में शामिल कन्याएं, 46 बैरगनिया की शोभा यात्रा में शामिल लोग, 47 व 48 मेजरगंज में निकाली गयी भगवान गणेश व अन्य की झांकी, 50 नानपुर में बेल न्योतन में शामिल लोग, 51 पुपरी में बेल न्योतन में शामिल महिला व पुरुष, 53 सोनबरसा की कलश यात्रा में शामिल लोग सीतामढ़ी. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. सोमवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन विभिन्न पूजा समितियों द्वारा कलश शोभायात्रा के साथ बेल न्योतन किया गया. इस दौरान कलश में जल भर कर कुंवारी कन्याएं पूजा स्थल पहुंची. बाद में कलश का विधिवत पूजा-अर्चना किया गया. बाजपट्टी. प्रखंड के मधुवन बाजार स्थित पूजा समिति की ओर से निकाली गयी शोभा यात्रा में एक-हजार एक कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. सरवारा स्थित अधवारा नदी से जल ले कर कन्याएं पूजा स्थल पर पहुंची. इधर, वनगांव स्थित बोधायन स्थान से निकाली गयी शोभा यात्रा में 501 कन्याएं शामिल हुई. सुप्पी. प्रखंड के जमला, बड़हरवा व ससौला गांव की पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कन्याओं ने बागमती नदी के ढ़ेंग, नरहा, व अख्ता घाट से जल लिया. शोभायात्रा में अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, संजीत कुमार सिंह, भरत पासवान व गुदरी महतो समेत अन्य शामिल हुए. चोरौत. प्रखंड के अमनपुर, चोरौत व चंद्रसैना गांव की पूजा समितियों की कलश शोभायात्रा में क्रमश: 451,1011 व 151 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. रातो व अन्य नदियों से कलश में जल लिया गया. कन्याओं के लिए फलाहार व शरबत की भी व्यवस्था की गयी थी. विधि-व्यवस्था के लिए सीओ राजेंद्र पाठक व ओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद मौजूद दिखे. शोभा यात्रा में अध्यक्ष राम नारायण चौधरी, दिलीप मंडल, राजकुमार महतो, नरेश मंडल, अरुण झा, संतोष ठाकुर, मनोज झा व राजू समेत अन्य शामिल थे. बेला. दुर्गा पूजा समिति, बेला मछपकौनी की ओर से सोमवार को निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में 2101 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. दुर्गा मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा बस स्टैंड, गोरहारी व नोंचा चौक होते हुए शिव मंदिर पहुंची और वहां बेल न्योतन के बाद पुन: पूजा स्थल पर लौटी. इस दौरान थानाध्यक्ष मुश्तैद रहे. शोभा यात्रा में अध्यक्ष अंगद नारायण पूर्वे, भूप नारायण चौधरी, नरेश कुमार, दिनेश व राजकिशोर समेत अन्य शामिल थे. बैरगनिया. नगर के शिवालय मंदिर, मनोहर बाबा मंदिर व बौद्धी माता मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गयी. बाद में बेल न्योतन भी हुआ. इस दौरान पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे. मेजरगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में मां दुर्गा व गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें 501 कन्याएं शामिल हुई. हरसकरी घाट से जल लेकर कन्याएं पूजा स्थल पर पहुंची. इसमें समिति के रवि कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप गुप्ता, चंदन कुमार व डब्ल्यू सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए. नानपुर. प्रखंड के कोयली, सिरसी व भेटुआ समेत अन्य गांवों में मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. भेटुुआ गांव में मां दुर्गा की आरती में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए. बाद में शोभा यात्रा के साथ बेल न्योतन किया गया. शोभा यात्रा में आचार्य मिथिलेश ठाकुर, यजमान गोविंद झा, मृत्युंजय झा, अध्यक्ष शिवकांत झा व सचिव रामू कुमार समेत अन्य शामिल हुए. मंगलवार को मां का पट खुलेगा. पुपरी. प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. हनुमान बाग कुटीर, हरदिया, हरिहरपुर समेत अन्य समितियों द्वारा शोभा यात्रा के साथ बेल न्योतन किया गया. रास्ते में कुंवारी कन्याओं के लिए शरबत की व्यवस्था की गयी थी. इसमें रामचरित्र दास, जयजय गिरि, विजय साह व सुरेश दास समेत अन्य शामिल हुए. सोनबरसा. प्रखंड के पुरंदाहा रजवाड़ा गांव की पूजा समिति की ओर से बेल न्योतन के लिए निकाली गयी कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. सिंगियाही नदी के समीप बेल पूजन हुआ. मौके पर अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, सुबोध साह, गोपाल ठाकुर, सुफल सहनी, जय प्रकाश ठाकुर, शैलेंद्र यादव, अवध प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, शिक्षक उपेंद्र कुमार व विनोद राय समेत अन्य मौजूद थे. डुमरा. नगर पंचायत, डुमरा के वार्ड नंबर नौ कैलाशपुरी मुहल्ला में दुर्गा पूजा समिति, कैलशपुरी की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल कन्याएं विभिन्न पथों से गुजरते हुए शंकर मंदिर पर जल लेकर पूजन स्थल पर पहुंची. शोभा यात्रा में अध्यक्ष पांडेय अंजनी कुमार, सचिव निरंजन कुमार चौहान समेत पूजा समित के अन्य सदस्य व सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन