दो बार मौका दिया, इस बार भी दें : गुड्डी
दो बार मौका दिया, इस बार भी दें : गुड्डी फोटो नंबर-19, समर्थन देने की अपील करती सपा प्रत्याशी रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से निवर्तमान विधायक सह सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने गुरुवार को विस क्षेत्र के विभिन्न पंचायत का भ्रमण कर लोगों से वोट देने की अपील की. प्रखंड के फुलवरिया, सिरखिरिया, मेहसौल व […]
दो बार मौका दिया, इस बार भी दें : गुड्डी फोटो नंबर-19, समर्थन देने की अपील करती सपा प्रत्याशी रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से निवर्तमान विधायक सह सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने गुरुवार को विस क्षेत्र के विभिन्न पंचायत का भ्रमण कर लोगों से वोट देने की अपील की. प्रखंड के फुलवरिया, सिरखिरिया, मेहसौल व नाथपुर टोला का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने कहा कि दो बार विधायक बन कर सेवा करने का मौका आपने दिया है, इस बार भी दें. विस क्षेत्र के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए एक बार और विधायक बनने का मौका दे. जनसंपर्क अभियान में सभी वर्ग के लोगों का स्नेह व सहानुभूति प्राप्त हो रहा है. जात-पात व पार्टी से हट कर लोग सहयोग में आगे आ रहे है. इस माहौल को देख कर उनका उत्साह बढ़ता जा रहा है. अगर यही स्थिति बनी रही तो उनकी जीत तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










