दाखिल नहीं कर सके नामांकन

Updated:
विज्ञापन

बेलसंड : बेलसंड विस क्षेत्र से प्रथम दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये गये. बताया गया है कि बसपा प्रत्याशी विंदेश्वर राम, भारत निर्माण पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान कुमार यादव व निर्दलीय संजय कुमार नामांकन का परचा भरने पहुंचे थे. हालांकि नामांकन से संबंधित कुछ बातों की जानकारी लेने में विलंब होने के […]

विज्ञापन

बेलसंड : बेलसंड विस क्षेत्र से प्रथम दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये गये. बताया गया है कि बसपा प्रत्याशी विंदेश्वर राम, भारत निर्माण पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान कुमार यादव व निर्दलीय संजय कुमार नामांकन का परचा भरने पहुंचे थे.

हालांकि नामांकन से संबंधित कुछ बातों की जानकारी लेने में विलंब होने के चलते तीनों में से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया.

बताया गया है कि उक्त तीनों प्रत्याशियों के अलावा नसीर अहमद व शत्रुघ्न सहनी द्वारा नाजिर रसीद कटा लिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुधीर कुमार के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल किया जाना है.

कार्यालय व परिसर में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी आरएन तिवारी के अलावा कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार दास व परसौनी सीओ अजय कुमार ठाकुर समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी चर्चा तेज हो गयी है. प्रथम दिन कई दिग्गज समेत 15 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये. कोई प्रत्याशी नामांकन के पूर्व मंदिरों में माथा टेका तो किसी ने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया.
इनमें एक प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी है. बाजपट्टी विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने नामांकन दाखिल करने के लिए घर से निकलते वक्त अपने सास-ससुर से विजयी श्री का आशीर्वाद लिया. इसी प्रकार राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने घर से निकलते वक्त अपने कुल देवता कारीक बाबा के सामने माथा टेक कर विजयी श्री की कामना की.
श्री पूर्वे ने जिला मुख्यालय शंकर चौक पहुंच कर काली मंदिर के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद मांगा. वहीं, सुरसंड विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सैयद अबु दौजाना एवं परिहार विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी ने भी नामांकन के पूर्व बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना नहीं भूले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन