सड़क हादसे में किशोर समेत दो की मौत
सीतामढ़ी : मुजफ्फरपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत एनएच 77 स्थित कोरलहिया के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मारने से सफारी गाड़ी में सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया. मृतक की पहचान राजोपट्टी निवासी मो तनवीर के 11 वर्षीय पुत्र अबरार जक्की […]
सीतामढ़ी : मुजफ्फरपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत एनएच 77 स्थित कोरलहिया के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मारने से सफारी गाड़ी में सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी.
वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया. मृतक की पहचान राजोपट्टी निवासी मो तनवीर के 11 वर्षीय पुत्र अबरार जक्की व 50 वर्षीय मो इब्राहिम अंसारी के रूप में की गयी है. दुर्घटना में मृतक अबरार के पिता मो तनवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों शव को लेकर चालक वाहन लेकर सदर अस्पताल पहुंचा.
वहां वह वाहन में लदे शव को छोड़ कर फरार हो गया. अस्पताल कर्मियों ने सफारी से शव को खनती से तोड़ कर बाहर निकाला. चिकित्सकीय जांच के बाद चिकित्सकों ने अबरार व मो इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया. वहीं मो तनवीर का इलाज आरंभ कर दिया. मो तनवीर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी के रूप में कार्यरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










