स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ने बच्चों को 30 प्रश्नों का हल ढ़ूंढ़ने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पहला सवाल पूछा गया कि […]

विज्ञापन

स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ने बच्चों को 30 प्रश्नों का हल ढ़ूंढ़ने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पहला सवाल पूछा गया कि इवीएम का पूरा नाम क्या है? विधानसभा का भी नाम पूछा गया. बच्चों से अगला सवाल पूछा गया कि मतदान केंद्र पर सर्वोच्च पदाधिकारी कौन होते हैं. वोट गिराने के पूर्व उंगली में स्याही क्यों लगायी जाती है? इस तरह से बच्चों से 30 सवाल पूछे गये. बाद में सवालों के जवाब से बच्चों को अवगत भी कराया गया. बच्चों को यह बताया गया कि वे घर पर जाकर अपने परिवार के सदस्यों व आसपास के वोटरों को एक नवंबर को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर प्रधान शिक्षक हरि नारायण राय प्रतियोगिता के आयोजक चंदेश्वर राय, संजय कुमार रजक व दीन दयाल समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन