इस्टू हाउस में छापा, पांच धराये
सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को इलाके में सघन अभियान चलाया. इस दौरान कोर्ट कैंपस, शंकर चौक समेत अन्य जगहों पर स्थित इस्टू हाउस में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पांच पियक्कड़ पकड़े गये, जिससे दंड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार के […]
सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को इलाके में सघन अभियान चलाया. इस दौरान कोर्ट कैंपस, शंकर चौक समेत अन्य जगहों पर स्थित इस्टू हाउस में छापेमारी की.
छापेमारी के क्रम में पांच पियक्कड़ पकड़े गये, जिससे दंड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोर्ट कैंपस के मांसाहारी दुकानों में घुस कर तलाशी ली.
पुलिस के निशाने पर खास तौर पर अवैध शराब के कारोबारी एवं पियक्कड़ रहे. संदेह के आधार पर किराना की दुकानों को भी खंगाला गया. पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराबियों में हड़कंप मचा गया. कार्रवाई में अनि बिकाऊ राम, सअनि अनिरुद्ध सिंह, राम बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










