हनुमाननगर गांव के हर घर में शौचालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चालू वर्ष में 51 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य डुमरा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले का हनुमाननगर गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुका है. यह गांव रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम पंचायत में पड़ता है. गांव में 310 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है.चालू […]
विज्ञापन
चालू वर्ष में 51 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य
डुमरा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले का हनुमाननगर गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुका है. यह गांव रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम पंचायत में पड़ता है. गांव में 310 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है.चालू वर्ष में जिले के 51 पंचायतों का चयन किया गया है, जिसे खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य है.
विभाग को सौंपा शपथ पत्र
हनुमाननगर गांव निवासी व पंचायत सदस्य शंभू सिंह व राम विनय कुमार ने पीएचइडी के अधीन कार्यरत प्रकल्प कार्यालय को शपथ पत्र सौंपा है. इसके माध्यम से बताया है कि पूरे गांव में लोगों ने अपने स्तर से शौचालय का निर्माण करा लिया है और उनका गांव खुले में शौच की प्रथा को समाप्त कर दिया है.
3729 घरों में बना शौचालय
जिले में अब तक एपीएल व बीपीएल के 3739 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है. यानी बैरगनिया प्रखंड में 37 शौचालय तो बाजपट्टी प्रखंड में 98 शौचालय बना है. इसी तरह बथनाहा में 74, बेलसंड में 55, बोखड़ा में 56, चोरौत में 53, डुमरा में 656, मेजरगंज में 1046, नानपुर में 740, परिहार में 440, परसौनी में 60, पुपरी में21, रीगा में 52, रून्नीसैदपुर में 41, सोनबरसा में 98, सुप्पी में 127 व सुरसंड प्रखंड में 98 शौचालय बनाया गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बाबत जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि शौचालय के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. हनुमाननगर गांव के युवाओं से सहयोग मिलने पर सफलता मिली. शौचालय बना लेने वालों को बैंक के माध्यम से अनुदान की राशि दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










