चोरी की बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस को मिली सफलता पीली कुटी के पास से चोरी हुई थी बाइक सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया है. इन युवकों ने 28 सितंबर को रिंग बांध पीली कुटी के नजदीक कोचिंग […]

विज्ञापन
नगर थाने की पुलिस को मिली सफलता
पीली कुटी के पास से चोरी हुई थी बाइक
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया है. इन युवकों ने 28 सितंबर को रिंग बांध पीली कुटी के नजदीक कोचिंग संचालक दिवाकर कुमार की हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक(बीआर 30एल 7562) चोरी की थी.
इस संबंध में कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में डुमरा थाना के केथरिया गांव निवासी अनिल पटेल का पुत्र आशिष कुमार पटेल, नाहर चौक निवासी विजय पटेल, सुरसंड निवासी मनोज महतो का पुत्र चंदन कुमार एवं रून्नीसैदपुर थाना के मानेचक निवासी पवित्र साह का पुत्र सुनील कुमार एवं मनीष कुमार शामिल है. पूछताछ में पांचों ने अपनी संलिप्तता बताया है.
आशिष पटेल चोर गिरोह का सरगना है, जबकि चंदन कुमार, सुनील कुमार एवं मनीष लाइनर का काम करता था. सूचना मिली थी कि चोरी की उक्त बाइक विजय पटेल के घर रखा गया है. सूचना पर अनि राकेश गोसाईं ने अनि राकेश कुमार एवं पैंथर मोबाइल के साथ छापेमारी कर चोरी की उक्त बाइक बरामद कर लिया. युवकों ने बाइक का नंबर प्लेट बदल दिया है. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन