कन्हौली का राजन कुमार धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में साइकिल समेत 105 लीटर केरोसिन जब्त जांच के घेरे में डीलर सोनबरसा : स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने गुरुवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कालाबाजारी के केरोसिन के साथ साइकिल सवार युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से तीन अलग-अलग गैलन में रखा केरोसिन बरामद किया गया […]
विज्ञापन
छापेमारी में साइकिल समेत 105 लीटर केरोसिन जब्त
जांच के घेरे में डीलर
सोनबरसा : स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने गुरुवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कालाबाजारी के केरोसिन के साथ साइकिल सवार युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से तीन अलग-अलग गैलन में रखा केरोसिन बरामद किया गया है, जिसे खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहा था.
छापेमारी का नेतृत्व कर रही बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कामिनी देवी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केरोसिन के साथ पकड़े गये कन्हौली गांव निवासी अजय साह के पुत्र राजन कुमार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कुल 105 लीटर केरोसिन जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक हनुमाननगर गांव से साइकिल पर तीन अलग-अलग गैलन में केरोसिन कालाबाजारी के उद्देश्य से परसा मोड़ की ओर जा रहा है.
उक्त सूचना पर वह थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी एवं भुतही ओपी प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह व सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंची. पुलिस को देखते ही वह साइकिल पर लदा केरोसिन छोड़ कर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
जांच के घेरे में हनुमाननगर के डीलर
पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि उक्त केरोसिन हनुमाननगर गांव के जविप्र विक्रेता द्वारा उपलब्ध करायी गयी है. मालूम हो कि हनुमाननगर गांव में दो जविप्र विक्रेता है. किस विक्रेता द्वारा केरोसिन उपलब्ध कराया गया है, इसकी जांच की जा रही है. प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की इस कार्रवाई से कालाबाजारी का धंधा करनेवाले डीलरों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










