पैक्स उपचुनाव में गड़बड़ी उजागर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड के नरंगा दक्षिणी पैक्स के उपचुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इसके लिए बीडीओ निरंजन कुमार दोषी बताये जा रहे हैं. वैसे जांच के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा. राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने उक्त […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड के नरंगा दक्षिणी पैक्स के उपचुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इसके लिए बीडीओ निरंजन कुमार दोषी बताये जा रहे हैं.
वैसे जांच के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा. राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने उक्त पैक्स का चुनाव स्थगित कर दिया है.
जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
मतदाता सूची की जांच को डीएम द्वारा एडीएम, विभागीय जांच हरिशंकर राम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित किया है. टीम को मंगलवार की शाम तक जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है. टीम में सदर एसडीओ निरोज कुमार भगत व डीएसओ रविकांत सिन्हा भी शामिल किये गये हैं. डीएम ने टीम को जांच कर यह जानकारी करने को कहा है कि इस अनियमितता में किन-किन पदाधिकारियों की संलिप्तता है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पष्ट मंतव्य के साथ प्रतिवेदन दें.
क्या है पूरा मामला
नरंगा दक्षिणी पैक्स से जुड़े कुछ वोटरों ने 17 अगस्त की देर रात डीएम से दूरभाष पर बीडीओ की शिकायत की. बीडीओ द्वारा किसी उम्मीदवार विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए पुरानी मतदाता सूची से चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं. डीएम ने रात्रि में हीं बीडीओ से मामले की जानकारी ली.
तब यह बताया गया कि पुरानी सूची में 686 वोटर है, जिस पर डीसीओ का भी हस्ताक्षर है. नयी मतदाता सूची में 1157 वोटर हैं और उस पर किसी भी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है. इस पर डीएम ने बीडीओ को डीसीओ से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित विरोधाभाष को दूर करने के बाद हीं मतदान कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
बीडीओ ने करायी वोटिंग
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पुन: कुछ वोटरों ने डीएम को दूरभाष पर सूचित किया कि बीडीओ द्वारा पुरानी मतदाता सूची के आधार पर हीं वोटिंग करायी जा रही है. वहीं, डीसीओ ने कहा कि पैक्स चुनाव के लिए जो वोटर लिस्ट प्रकाशित किया गया है, उसमें 1157 वोटर हैं और उसी पर चुनाव कराना वैध है.
इस जानकारी के बाद डीएम ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क साधा और निर्वाचन को स्थगित कर दिया. उक्त आशय के जारी पत्र में डीएम ने माना है कि उक्त पैक्स के निर्वाचन में पारदर्शिता की कमी रही है और अधिकारियों के स्तर से शिथिलता बरती गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










