सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा..
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रध्वज हर्षोल्लास के साथ फहराया गया. लोगों ने राष्ट्रीय गीत के बीच आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया.व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज जीएन त्रिपाठी ने झंडा फहराया. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान मुख्य समारोह स्थल व समाहरणालय परिसर में डीएम राज कुमार ने झंडा फहराया.इस मौके […]
विज्ञापन
जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रध्वज हर्षोल्लास के साथ फहराया गया. लोगों ने राष्ट्रीय गीत के बीच आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया.व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज जीएन त्रिपाठी ने झंडा फहराया.
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान मुख्य समारोह स्थल व समाहरणालय परिसर में डीएम राज कुमार ने झंडा फहराया.इस मौके पर स्थानीय विधायक मो. सरफुद्दीन पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा समेत कई मौजूद थे.
जबकि पुलिस लाइन में एसपी अश्वनी कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिल्पी देवी, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ लालबाबू सिंह, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ आरपी स्वेतांकी, नगर थाना में थानाध्यक्ष सुजित कुमार, शिवहर प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख उमेश पासवान, नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष नीलम देवी, अल्पावास गृह में सचिव मोहन कुमार, उपकार चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी में सचिव चंद्रभूषण महाविद्या देवी निजी आइटीआइ कॉलेज में संरक्षक देवशंकर मिश्र मधुकर, चंद्रकलादेवी प्रेप स्कूल कोठियां में मानवाधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व आरआर कॉलेज में प्राचार्य उमेश नंदन सिंह ने झंडा फहराया
.
पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने भी फहराया झंडा
जिले में राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों ने पार्टी कार्यालयों में झंडा फहराया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. असद ने हक मार्केट स्थित अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर विधायक मो सरफुद्दीन, जिला परिषद सदस्य मो. इजहारुल हक, विजय विकास ,मुरली मनोहर सिंह समेत कई मौजूद थे. वहीं, लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय, भाजपा कार्यालय में धर्मेद्र किशोर मिश्र, अंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार ने कार्यालय परिसर में, आप के संयोजक शत्रुघ्न साहु ने अपने कार्यालय में, सपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में व राजद कार्यालय में डॉ विंदेश्वरी सिंह पहाड़पुरी में झंडा फहराकर सलामी दी.पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय व केजीबी परिसर में प्रमुख नीलम देवी ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर बीडीओ अजय कुमार मौजूद थे. इस अलावा थाना परिसर में थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, बीआरसी में बीइओ रविंद्रनाथ सिंह, पीएचसी में डॉ आरएस प्रसाद, उच्च विद्यालय प्रोजेक्ट गल्र्स पिपराही में प्राचार्य कमरुल होदा. अंचल कार्यालय में सीओ सुधीर कुमार कलावली जियालाल उच्च विद्यालय में प्राचार्य मो. मिसवाह आलम.मदरसा बसहिया में प्रभारी प्राचार्य मौलाना अब्दुल मलिक, मदरसा गड़हिया में अंजर अजहदी ने झंडा फहराया.
तरियानी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सीता देवी ने बीडीओ संजय कुमार सिंह के मौजूदगी में झंडा फहराया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने झंडा फहराया. उच्च विद्यालय फतहपुर में अनिल कुमार सिंह,तरियानी कॉलेज में प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने झंडा फहराया.
डुमरी कटसरी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अमरेंद्र कुमार सिंह ने झंडा फहराया. श्यामपुर भटहां थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंहा बीआरसी में बीइओ आमोद कुमार,पोस्ट ऑफिस में रामाधर ठाकुर, मध्य विद्यालय नयागांव में प्राचार्य फिरोज आलम, मध्य विद्यालय माधोपुर में प्राचार्य नागेश्वर प्रसाद, भलुआहीं में प्राचार्य गौरीशंकर प्रसाद, ने झंडा फहराया. फुलकाहां पंचायत में मुखिया मंसूर आलम, रोहुआ पंचायत में मुखिया सुबोध कुमार राय, माधोपुर छाता में मुखिया जयमाला देवी, कटसरी में मुखिया बिन्दु देवी, कमरौली पंचायत में मुखिया सुमित कुमार वर्मा, कुअमां में मुखिया संजय कुमार वर्मा ने झंडा फहराया.पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अब्दुल क्युम अंसारी,पीएचसी पिपराही में डॉ टीएन शर्मा, मेजर चंद्रभूषण, शहीद स्मारक पर श्यामसुंदर, बसंत जगजीवन पंचायत में मुखिया सरोज सिंहा, मध्य विद्यालय अदौरी (बालक) में राजेश्वर दास, प्रावि हथिसार सोनफी साह में प्राचार्य आलोक कुमार रंजन, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, भाजपा कार्यालय में विनय कुमार सिंह,राजद कार्यालय में सुरेश सिंह,बसंतपट्टी चौक शहीद स्मारक पर रीता देवी, बीआरसी पर बीइओ रविंद्रनाथ सिंह. थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयकिशोर ने झंडा फहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










