817 छात्र-छात्राओं में बंटा 65.36 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

पुपरी : अनुमंडल अंतर्गत द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास 817 छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 65.36 लाख रुपया का वितरण किया गया. मदरसा अजिजिया जामा मसजिद पुपरी बाजार में मदरसा रहमानिया के अध्यक्ष मो अरमान अली की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को 8-8 हजार का […]

विज्ञापन
पुपरी : अनुमंडल अंतर्गत द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास 817 छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 65.36 लाख रुपया का वितरण किया गया.
मदरसा अजिजिया जामा मसजिद पुपरी बाजार में मदरसा रहमानिया के अध्यक्ष मो अरमान अली की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को 8-8 हजार का चेक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो साजिद हुसैन ने दिया. मो हुसैन ने कहा कि इनसानियत के लिए शिक्षा जरूरी है. शिक्षा के लिए प्रतियोगिता व प्रोत्साहन भी अहमद है.
बिहार सरकार इसके लिए प्रोत्साहन राशि दे रही है. जिससे समाज के अल्पसंख्यक समुदाय का समुचित विकास हो सके. इससे अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा के प्रति ललक भी बढ़ती जा रही है. प्रोत्साहन राशि देना बिहार सरकार की प्रशंसनीय पहल है. मौके पर मो जफर कमाल अल्वी, मो अशरफ अली, मो शकीर अख्तर, मो साकिब हुसैन जल्फी, शब्बीर उस्मानी, मो अमीरूल, एकरामुल हक, मो फिरोज, नजीब उस्मानी व एमरामुल हक समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन