मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के बैनर तले जिले भर के स्वास्थ्यकर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे. संघ के जिला मंत्री रामा शंकर प्रसाद सिंह ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के कारण जिले के सभी 17 प्रखंडों में प्रतिरक्षण कार्य ठप होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के बैनर तले जिले भर के स्वास्थ्यकर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे. संघ के जिला मंत्री रामा शंकर प्रसाद सिंह ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के कारण जिले के सभी 17 प्रखंडों में प्रतिरक्षण कार्य ठप होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आशा, ममता, कुरियर के सफल हड़ताल के कारण राष्ट्रीय कार्यक्रम समेत सभी कार्यक्रम बंद रहा. उन्होंने बताया कि राज्य चिकित्सा संघ के निर्णयानुसार जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष 23 जुलाई को स्वास्थ्य कर्मियों के धरना में आशा, ममता एवं कुरियर भी सम्मिलित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन