कमलदह में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

फोटो-6 कमलदह में कैंप कर रहे एसडीसी मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी, 7 गांव में मुस्तैद जवान– हिंसक झड़प के दूसरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण– बथनाहा थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज– पुपरी अंचल के इंस्पेक्टर करेंगे मामले का अनुसंधान– दोनों गुट के 24 लोग हुए नामजद, 120 अज्ञात आरोपितसीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह […]

विज्ञापन

फोटो-6 कमलदह में कैंप कर रहे एसडीसी मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी, 7 गांव में मुस्तैद जवान– हिंसक झड़प के दूसरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण– बथनाहा थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज– पुपरी अंचल के इंस्पेक्टर करेंगे मामले का अनुसंधान– दोनों गुट के 24 लोग हुए नामजद, 120 अज्ञात आरोपितसीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह बाजार स्थित मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है. गांव में पुलिस के साथ दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं. इधर थानाध्यक्ष के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में दोनों गुट के मानवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, मो कलाम, मो सद्दाम शेख, राम सागर सिंह, विपिन कुमार सिंह, जगदेव साह, अमरेंद्र कुमार सिंह, जयराम सिंह, बिंदेश्वर सिंह, कामेश्वर प्रसाद, संतोष प्रसाद, संजय कुमार, राजेश सिंह, शंभु सिंह, मो मुसलिम, मो हामिद लहेरी, सिकु, मो तैयब(मास्टर), मो सहाउद्दीन लहेरी, नईम शेख, जुनैद खां के अलावा करीब सौ से 120 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. पुपरी अंचल के इंस्पेक्टर श्रीराम ठाकुर को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. आरोपितों पर धार्मिक शत्रुता पैदा करने के लिए एक दूसरे को उकसाने का आरोप लगाया है. हिंसक झड़प में दोनों गुट के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. पुलिस ने मामले में नेपीपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह कुशवाहा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन