वित्तरहित कर्मियों का जिला सम्मेलन 26 को

Updated:
विज्ञापन

— शहर स्थिति गोयनका कॉलेज में होना है कार्यक्रम सीतामढ़ी : शहर के रामपदारथ नगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में वित्तरहित क्रांति मोरचा की जिला प्रतिनिधियों की बैठक प्रो हरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई. संचालन मोरचा के अध्यक्ष प्रो वीरेंद्र सिंह ने किया. मौके पर प्रो जितेंद्र सिंह व प्रो फणीन्द्र कुमार […]

विज्ञापन

— शहर स्थिति गोयनका कॉलेज में होना है कार्यक्रम सीतामढ़ी : शहर के रामपदारथ नगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में वित्तरहित क्रांति मोरचा की जिला प्रतिनिधियों की बैठक प्रो हरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई. संचालन मोरचा के अध्यक्ष प्रो वीरेंद्र सिंह ने किया. मौके पर प्रो जितेंद्र सिंह व प्रो फणीन्द्र कुमार चौधरी ने 26 जुलाई को गोयनका कॉलेज में होने वाले जिला सम्मेलन व अगस्त में विधानसभा के समक्ष धरना की सफलता को ले विस्तृत चर्चा की. प्रो दिलीप कुमार सिन्हा द्वारा तैयार मांग पत्र जो 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में पीएम को प्रस्तुत किया जाना है, को प्रो नरेंद्र कुमार ने पढ़ कर सदन को सुनाया.– थाली पीट कर करेंगे प्रदर्शन सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई को आंबेडकर स्थल डुमरा पर 12:30 बजे से वित्तरहित कर्मी थाली पीटकर सरकार के वित्त रहित शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. मौके पर डॉ प्रो बेबी नम्रता, प्रो ज्ञानेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रो देव नारायण प्रसाद, प्रो रामचंद्र सिंह, प्रो ललन प्रसाद, प्रो नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो लक्ष्मी रमण दास, प्रो कृष्णनंदन सिंह, प्रो राम नरेश सिंह, रमेश प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, संजीव कुमार, प्रो रामाधार राय, संजीव कुमार, प्रो रामनाथ सिंह व प्रो ब्रह्मदेव साह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन