मानवाधिकार आयोग में तलब किये गये एसपी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार मानवाधिकार आयोग ने अपने ज्ञापांक 9916 दिनांक 19 जून 2015 के आलोक में एसपी को 27 जुलाई को आयोग के समक्ष तलब किया है. मामला मेहसौल ओपी से संबंधित है, जिसमें ओपी के चौकीदार के मारफत अप्रैल 2013 में अधिवक्ता रंजीत कुमार व उनके पिता को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : बिहार मानवाधिकार आयोग ने अपने ज्ञापांक 9916 दिनांक 19 जून 2015 के आलोक में एसपी को 27 जुलाई को आयोग के समक्ष तलब किया है. मामला मेहसौल ओपी से संबंधित है,
जिसमें ओपी के चौकीदार के मारफत अप्रैल 2013 में अधिवक्ता रंजीत कुमार व उनके पिता को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए हथकड़ी लगा कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था.
इस मामले में मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराया था. जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजायाप्ता तथा गैर सजायाप्ता बंदी को हथकड़ी लगाने के संबंध में दिये गये उच्चतम न्यायालय निदेश का खुला उल्लंघन बताते हुए मानवाधिकार हनन के इस मामले में संज्ञान लेने तथा दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया था.
आयोग ने पिछले सात मई को पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) के माध्यम से तत्कालीन एसपी पंकज सिन्हा तथा मामले से संबंधित सभी कनीय पुलिस अधिकारियों एवं चौकीदार को बुला कर सुनवाई किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन