नौ विधानसभा प्रभारियों का मनोनयन
सीतामढ़ी : भाजपा महादलित मंच की बैठक सोमवार को मंच के जिलाध्यक्ष जयनारायण राउत के कोट बाजार स्थित आवास पर संपन्न हुई. बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के क्षेत्रीय प्रभारी अनिल जोशी की देखरेख में शिवहर समेत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंच एवं मोरचा की ओर से विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया. […]
सीतामढ़ी : भाजपा महादलित मंच की बैठक सोमवार को मंच के जिलाध्यक्ष जयनारायण राउत के कोट बाजार स्थित आवास पर संपन्न हुई. बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के क्षेत्रीय प्रभारी अनिल जोशी की देखरेख में शिवहर समेत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंच एवं मोरचा की ओर से विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया. जिसमें जयनारायण राउत को सीतामढ़ी, मनोज पासवान को बथनाहा(सुरक्षित), कृष्णा पासवान को परिहार, विजय पासवान को सुरसंड, शिव शरण चौधरी को बाजपट्टी, पारस पासवान को रून्नीसैदपुर, श्याम बाबू पासवान उर्फ मुन्ना को रीगा, मुनचुन कुमारी को बेलसंड एवं विश्वनाथ राम को शिवहर का प्रभारी मनोनीत किया गया है. भाजपा नेता निर्मल कुमार ब्याहुत, विजय प्रसाद स्वर्णकार, संजय प्रसाद, नारायण श्रीवास्तव उर्फ डिंपू, अरुण ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने उक्त मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दलित एवं महादलित मतदाताओं का रुझान राजग की ओर बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










