तीन वर्षों से नहीं बंटी छात्रवृत्ति

Updated:
विज्ञापन

पुपरी : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, बलहा मधुसूदन के करीब दो दर्जन छात्राओं ने बीडीओ को संयुक्त रूप से आवेदन देकर लगातार तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किये जाने की शिकायत की है. प्रधान शिक्षक पर वर्ष 2012-13, 2013-14 व 2014-15 की छात्रवृत्ति वितरण नहीं करने का आरोप लगाया गया है. बच्चों का […]

विज्ञापन

पुपरी : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, बलहा मधुसूदन के करीब दो दर्जन छात्राओं ने बीडीओ को संयुक्त रूप से आवेदन देकर लगातार तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किये जाने की शिकायत की है. प्रधान शिक्षक पर वर्ष 2012-13, 2013-14 व 2014-15 की छात्रवृत्ति वितरण नहीं करने का आरोप लगाया गया है. बच्चों का कहना है कि विद्यालय के बैंक खाता में छात्रवृत्ति का पैसा जमा है. उक्त राशि का ब्याज प्रधान शिक्षक द्वारा अपने निजी कार्यों में खर्च किया जा रहा है. छात्राओं ने आशंका व्यक्त की है कि पोशाक राशि व परिभ्रमण समेत अन्य योजनाओं की राशि गबन कर ली गयी होगी. प्रधान शिक्षक पर नामांकन के लिए 50 रुपया एवं एसएलसी देने के एवज में 100 रुपये वसूल करने का आरोप लगाया गया है. उक्त शिकायत वर्ग आठ की छात्रा चुनमुन कुमारी, नफीसा खातून, अजमती खातून, उषा कुमारी, अंशु कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, अंजु कुमारी व रंगीला कुमारी समेत अन्य छात्राओं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन