मुकेश व पूजा की जेल में हीं हुई थी शादी
फोटो नंबर- 13 व 14 इलाजरत जवान, 15 मंडल कारा, शिवहर, 16 सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़ — मुकेश सदर अस्पताल से फरार तो पूजा शिवहर जेल में है बंद शिवहर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान फरार मुकेश पाठक ने जेल में हीं पूजा कुमारी से शादी कर ली थी. मुकेश पर शिवहर […]
फोटो नंबर- 13 व 14 इलाजरत जवान, 15 मंडल कारा, शिवहर, 16 सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़ — मुकेश सदर अस्पताल से फरार तो पूजा शिवहर जेल में है बंद शिवहर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान फरार मुकेश पाठक ने जेल में हीं पूजा कुमारी से शादी कर ली थी. मुकेश पर शिवहर जिला में दो आपराधिक मामला दर्ज है तो पूजा भी अपहरण, लूटपाट व आर्म्स एक्ट में जेल में है. पूजा शिवहर जेल में है. — मुकेश पर दो मामला बताया गया है कि मुकेश पाठक के खिलाफ पुरनहिया थाना में वर्ष 11 में एवं शिवहर थाना में वर्ष 13 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. चार मई 13 को मुकेश को सीतामढ़ी जेल से शिवहर जेल में शिफ्ट किया गया था. बता दें कि तरियानी थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार व सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ वृंदावन व सिमराहा चौक के बीच धान के एक खेत से पूजा को गिरफ्तार किया था. उसके अलावा कैलास कुमार उर्फ फौजी एवं पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना के कटहा जुम्मनपुर के राजेश कुमार यादव को भी पकड़ा गया था. सबों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. तरियानी थाना कांड संख्या 79/13 में पूजा समेत उक्त तीनों की गिरफ्तारी हुई थी. उक्त मामला अपहरण, लूटपाट व आर्म्स एक्ट से संबंधित है. — जेल में हुई मुलाकात बता दें कि मोतिहारी जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के मरूआबाद के मुकेश पाठक एवं मुजफ्फरपुर जिला के सकरा की पूजा कुमारी की मुलाकात शिवहर जेल में हुई थी. बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया और यह प्रेम इस हद तक परवान चढ़ा कि एक दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गये. दोनों ने कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी. कोर्ट के आदेश पर 14 अक्तूबर 13 को जेल में ?दोनों की शादी करा दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










