छात्र समागम ने महिला कॉलेज में ताला जड़ा

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर-5, तालाबंदी करते छात्र नेता– प्राचार्या पर अनुपस्थित रहने का आरोपसीतामढ़ी : जिला मुख्यालय स्थित राम सेवक सिंह महिला कॉलेज के प्राचार्या के लगातार अनपुस्थित रहने को लेकर छात्र समागम के तत्वावधान में मंगलवार को तालाबंदी की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने की.श्री झा ने कहा कि यह सीतामढ़ी व […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-5, तालाबंदी करते छात्र नेता– प्राचार्या पर अनुपस्थित रहने का आरोपसीतामढ़ी : जिला मुख्यालय स्थित राम सेवक सिंह महिला कॉलेज के प्राचार्या के लगातार अनपुस्थित रहने को लेकर छात्र समागम के तत्वावधान में मंगलवार को तालाबंदी की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने की.श्री झा ने कहा कि यह सीतामढ़ी व शिवहर का एक मात्र महिला महाविद्यालय है, किंतु प्राचार्या के उदासीनता व अनुपस्थित रहने के कारण छात्राओं का पठन-पाठन बाधित हो गया है. बीसीए में कंप्यूटर खराब रहने के कारण लैब का लाभ छात्राओं को नहीं मिल रहा है. छात्राओं के लिए समुचित शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर महाविद्यालय की प्राचार्या के रवैया में परिवर्तन नहीं आया तो छात्र समागम विश्वविद्यालय जाकर आंदोलन करेगी. इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार से भी शिकायत की जायेगी. कार्यक्रम में गौतम कुमार, हनुमान कुमार, बालमुकुंद ठाकुर, चांदनी कुमारी, वंदना कुमारी, आकांक्षा कुमारी, राहुल कुमार, आशीष कुमार, चुलबुल कुमार, गुड्डू यादव व कुंदन पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन