लोजपा की नींव है दलित सेना

Updated:
विज्ञापन

— दलित सेना के जिलाध्यक्षों की बैठक में बोले चिराग पासवान– दलित सेना जिलाध्यक्ष हरजीतू ने कहा, 15 दिनों में संगठन बनेगा धारदार– पंचायत से बूथ स्तर तक बनेगी कमेटी, बैठक में मिले कई अहम निर्देशसीतामढ़ी : लोक जनशक्ति पार्टी की नींव एवं प्रथम बुनियाद है, दलित सेना. दलित सेना को कभी नजरअंदाज नहीं किया […]

विज्ञापन

— दलित सेना के जिलाध्यक्षों की बैठक में बोले चिराग पासवान– दलित सेना जिलाध्यक्ष हरजीतू ने कहा, 15 दिनों में संगठन बनेगा धारदार– पंचायत से बूथ स्तर तक बनेगी कमेटी, बैठक में मिले कई अहम निर्देशसीतामढ़ी : लोक जनशक्ति पार्टी की नींव एवं प्रथम बुनियाद है, दलित सेना. दलित सेना को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. दलित सेना के सशक्तीकरण से लोजपा सशक्त होगी. दलित सेना संगठन है, कोई प्रकोष्ठ नहीं. उक्त बातें लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कही. वे12 जुलाई को पटना स्थित आवासीय कार्यालय में दलित सेना के जिलाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे. उक्त बैठक से लौटे दलित सेना के जिलाध्यक्ष हरजीतू पासवान ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैठक में यह कहा गया कि संगठन के निर्देशन में लोजपा की स्थापना हुई है. दलित सेना स्वतंत्र रुप से प्रदेश नेतृत्व में अपना काम करें और अपनी जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पक्ष रखे. चिराग ने कहा कि दलित सेना हमारी बुनियाद है और पार्टी हमारी मां. संगठन एवं पार्टी की रक्षा करना मूल मंत्र है. बैठक में जिलाध्यक्षों को कई अहम एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया. हरजीतू ने बताया कि बैठक में कहा गया कि 15 दिनों के अंदर सभी जिलों से बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक बूथ कमेटी बना कर संगठन को धारदार बनाये. मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष बनाने का भी निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन