बेंगलुरु की तर्ज पर चमकेगा अपना शहर

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्मार्ट सीटी मिशन के तहत सीतामढ़ी को बेंगलुरु सिटी बनाने की तर्ज पर नगर परिषद ने कार्य आरंभ कर दिया है. नगर विकास व आवास विभाग की ओर से कई योजनाओं पर काम शुरू भी कर दिया गया है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीतामढ़ी को ट्रीटमेंट प्लान के […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : स्मार्ट सीटी मिशन के तहत सीतामढ़ी को बेंगलुरु सिटी बनाने की तर्ज पर नगर परिषद ने कार्य आरंभ कर दिया है. नगर विकास व आवास विभाग की ओर से कई योजनाओं पर काम शुरू भी कर दिया गया है.
नप के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीतामढ़ी को ट्रीटमेंट प्लान के तहत बेंगलुरु सिटी की तरह बनाने की योजना है. गत 25 व 26 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 4 योजनाओं का शुभारंभ किया गया था. उनके प्रयास से जानकी जन्मभूमि को पर्यटन की दृष्टि से स्थान दिया गया है.
24 घंटे बिजली व पानी की व्यवस्था : स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में 24 घंटा बिजली, हर घर में 24 घंटा पेयजल की आपूर्ति, ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति, आम जनता की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध, डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन, जल-जमाव से मुक्ति किया जायेगा.
23 करोड़ की लागत से बन रहा 4 जलमीनार : स्मार्ट सिटी के नक्शा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में नगर परिषद की ओर से शहर में 23 करोड़ की लागत से 4 जलमिनार का निर्माण वार्ड नंबर-23 स्थित चिल्ड्रेन पार्क, वार्ड नंबर-13 में पुराना टंकी के समीप, वार्ड नंबर-1 में सिद्धी विनायक होटल के समीप व वार्ड नंबर-24 के अंचल गली में किया जा रहा है. निर्माण कार्य समाप्त हो जाने के बाद नप के सभी 28 वाडोर्ं में पेयजल की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए पाइप बिछाने का कात तेजी से चल रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि अगले 6 माह में घर-घर जलापूर्ति की उम्मीद है. इस पर 25 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा.
बेहतर मॉडल बस अड्डा : श्री मुरारी ने बताया कि 3.92 करोड़ की लागत से चकमहिला बस अड्डा के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है.
सीतामढ़ी व बैरगनिया सिटी बस सेवा : शीघ्र हीं सीतामढ़ी से बैरगनिया के लिए सिटी बस सेवा शुरू होने वाला है. 2.82 करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क में नगर सरकार भवन का निर्माण शीघ्र शुरू होने जा रहा है.
इसके अलावा 30 लाख की लागत से बम पुलिस के समीप नगर परिषद की जमीन पर रैन बसेरा बनाया जाना है. चिल्ड्रेन पार्क में हीं रकीब 80 लाख की लागत से अशोक सम्राट भवन निर्माण होना है.
जलजमाव से मुक्ति के लिए 100 करोड़ का डीपीआर : शहर को जल-जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए हैदराबाद द्वारा 100 करोड़ का डीपीआर बना कर दिया गया है. इसके तहत गोशाला रोड से आरसीसी नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. सभी आरसीसी नाला को नदी से जोड़ा जाना है.
क्या कहते हैं नप अध्यक्ष
नप अध्यक्ष सुवंश ने कि उनका सपना है कि वर्तमान पार्षदों का कार्यकाल यादगार बनाया जाये. इसके लिए शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की बारीकी से समीक्षा कर कार्य किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन