सुअर व नील गाय ने मक्का की फसल को किया बरबाद
फोटो नंबर- 9 व 10 मक्का की बरबाद फसल को दिखाते लोग बेलसंड. प्रखंड में इन दिनों जंगली सुअर व नील गाय आतंक मचा रखा है. ये दोनों पशु खास कर फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहे हैं. लहलहाती फसलों की क्षति देख किसान वर्ग आहत में हैं. किसानों का कहना है कि, धान व […]
फोटो नंबर- 9 व 10 मक्का की बरबाद फसल को दिखाते लोग बेलसंड. प्रखंड में इन दिनों जंगली सुअर व नील गाय आतंक मचा रखा है. ये दोनों पशु खास कर फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहे हैं. लहलहाती फसलों की क्षति देख किसान वर्ग आहत में हैं. किसानों का कहना है कि, धान व गेहूं की फसल हर साल बर्बाद हो जाती है. इन दोनों फसलों में लागत भी नहीं निकल पाती है. इससे उबरने के लिए क्षेत्र के किसान मक्का की खेती किये थे. मक्का का पौधा बड़ा हो गया था. इसी बीच, जंगली सुअर व नील गाय ने मक्का की फसल को तहस-नहस कर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. — गन्ना की फसल को भी क्षति प्रखंड के मधकौल गांव के राम बालक सिंह ने बताया कि सुअर व नील गाय 65 डिसमिल खेत में लगे मक्का को तहस-नहस कर दिया है. किसान रामकृष्ण सिंह ने बताया कि उनके गन्ने की फसल को काफी क्षति पहुंची है. उन्होंने कहा कि जंगली सुअर गन्ने के पौधे को जड़ से उखाड़ कर खा जाता है. — खा जाता है धान का बिचड़ा किसान अवधेश सिंह ने कहा कि सुअर तो नहीं, लेकिन नील गाय धान के बिचड़ा को जड़ से काट कर खा जाता है. किसान हरि शंकर मिश्र ने बताया कि बगीचा में आम का पौधा लगाये हुए हैं. इस पौधा को जंगली सुअर व नील गाय काट कर खा जा रहा है. वे अब तक पांच बार पौधा लगा चुके हैं. किसानों ने प्रखंड प्रशासन से नील गाय व सुअर के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










