धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय
सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ जिला इकाई की आमसभा रविवार को नगर के गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक बहाली में लोक शिक्षकों का समायोजन अब तक नहीं किया गया है. उन्होंने लोक शिक्षकों से 14 जुलाई को प्रदेश […]
सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ जिला इकाई की आमसभा रविवार को नगर के गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक बहाली में लोक शिक्षकों का समायोजन अब तक नहीं किया गया है. उन्होंने लोक शिक्षकों से 14 जुलाई को प्रदेश में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया. प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह एवं सचिव राम विनय ठाकुर ने कहा कि सरकार लोक शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. इस दौरान अभियान समिति का गठन किया गया. इस अवसर पर कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार पटेल, बबिता कुमारी, चंदा कुमारी, आशा देवी, राजीव रंजन, शिवशंकर राय समेत दर्जनों लोक शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










