लिपिक के अनुपस्थित रहने से कार्य प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

नानपुर. प्रखंड के वरीय लेखा लिपिक के कार्य से बराबर अनुपस्थित रहने के कारण विकास कार्य एवं जन कल्याण के योजनाओं पर प्रतिकूल असर पर रहा है. जन कल्याण के योजनाओं के निष्पादन को लेकर क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को समुचित जानकारी प्रखंड कार्यालय […]

विज्ञापन

नानपुर. प्रखंड के वरीय लेखा लिपिक के कार्य से बराबर अनुपस्थित रहने के कारण विकास कार्य एवं जन कल्याण के योजनाओं पर प्रतिकूल असर पर रहा है. जन कल्याण के योजनाओं के निष्पादन को लेकर क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को समुचित जानकारी प्रखंड कार्यालय द्वारा नहीं मिल पा रहा है. खासतौर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास योजना का भुगतान आदि कार्य के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. सीरसी गांव निवासी नागेंद्र दास ने बताया कि वह पारिवारिक लाभ योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय में अपने दैनिक मजदूरी को छोड़कर दर्जनों बार आ चूके है, पर वरीय लेखा लिपिक के कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण उसे समुचित जानकारी नहीं मिल सका है. वही कार्यालय के अन्य कर्मी जानकारी देनें में असमर्थ है. क्षेत्र के लोगों को योजना से संबंधित जानकारी कार्यालय से नहीं मिल पाता है. जानकारी के अनुसार वरीय लेखा लिपिक राधेश्याम गुप्ता नानपुर प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त है, जबकि वे अपना आवास बाजपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में रखे हुए हैं. उधर बीडीओ का कहना है कि, वरीय लेखा लिपिक की पत्नी बीमार चल रही है. इस वजह से समय पर कभी नहीं पहुंच पा रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन