सामाजिक व राष्ट्रीय समस्या बना मानवाधिकार : ई मिश्र
फोटो-33 संगोष्ठी में मौजूद लोग– मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वावधान में संगोष्ठीसीतामढ़ी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में ‘सार्वभौम मानवाधिकार का प्रतिरक्षण एवं संरक्षण’ विषय पर परिसंवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ई राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आजकल कहीं न कहीं […]
फोटो-33 संगोष्ठी में मौजूद लोग– मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वावधान में संगोष्ठीसीतामढ़ी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में ‘सार्वभौम मानवाधिकार का प्रतिरक्षण एवं संरक्षण’ विषय पर परिसंवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ई राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आजकल कहीं न कहीं किसी न किसी रुप में मानवाधिकार का हनन इतने जघन्य एवं वीभत्स रुप से हो रहा है कि यह गंभीर सामाजिक एवं राष्ट्रीय समस्या बन कर उभर रही है. मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य होता है कि मानवाधिकार के कर्तव्यों के पालन में आगे आकर प्रतिरक्षण एवं संरक्षण की दिशा में पहल करें. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं, बीमार बच्चों, कमजोर वर्गों, जेल में बंद कैदियों, पुलिस हिरासत में बंद अभियुक्तों, व्यवसायियों, कर्मचारियों का मानवाधिकार हनन निश्चित रुप से हो रहा है. इस दिशा में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को पहल करने की जरूरत है. मौके पर चिकित्सक डॉ. शुभम राज वर्मा ने मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की सदस्यता ली. मानवाधिकार चिकित्सा केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें पीडि़तों एवं गरीबों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. गोष्ठी में पप्पू प्रवीण कुशवाहा, पुरन सहनी, युगल किशोर झा, ललन सिंह, सर्वजीत कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










