नीतीश ने खींची विकास की लकीर : शोभा गुप्ता
फोटो- 20 महिलाओं से संवाद करती शोभा गुप्ता — अभियान के 10 वें दिन जदयू नेताओं ने दिया घर-घर दस्तकसीतामढ़ी. जदयू के ‘हर घर दस्तक’ अभियान की 10 वीं कड़ी में रविवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने नगर के कोट बाजार व नोनिया टोली में घर-घर दस्तक दिया. इस दौरान मोहल्ले […]
फोटो- 20 महिलाओं से संवाद करती शोभा गुप्ता — अभियान के 10 वें दिन जदयू नेताओं ने दिया घर-घर दस्तकसीतामढ़ी. जदयू के ‘हर घर दस्तक’ अभियान की 10 वीं कड़ी में रविवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने नगर के कोट बाजार व नोनिया टोली में घर-घर दस्तक दिया. इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 वर्षों के शासनकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में चार सवाल किये. गृहस्वामी की अनुमति से उनके घरों के दरवाजे के आगे ‘आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार’ से संबोधित स्टिकर चिपकाया. इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की जो लकीर खींची है, उससे समाज में बेहतरी हुई है. इसलिए राज्यहित में उनका मुख्यमंत्री बनना जरूरी है. इस मौके पर पूजा देवी, लक्ष्मीनिया देवी, शांति देवी, बिंदु देवी, मिथिलेश देवी, अनिता देवी, सोमरिया देवी, किरण देवी, शीला देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. उधर जिला जदयू के उपाध्यक्ष राम बली सिंह की अध्यक्षता में ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जवाबीपुर गांव से प्रारंभ उक्त कार्यक्रम बरियारपुर के टोला जवाबीपुर में संपन्न हुआ. अन्य ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ श्री सिंह करीब 43 घरों में दस्तक दिये. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्य एवं विभिन्न योजना पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सुमन कुमार सिंह, कपिलेश्वर सिंह, सुरेश, महादेव सिंह, दशई सिंह, राधेश्याम सिंह, पांचू राम, भगवान लाल पासवान, परीक्षण सिंह, रामेश्वर सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










