ईद से पहले वेतन नहीं मिला, तो आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

— बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में निर्णय– ऐतिहासिक आंदोलन की सफलता के लिए शिक्षकों को धन्यवादसीतामढ़ी : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक डुमरा स्टेडियम मैदान में प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि […]

विज्ञापन

— बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में निर्णय– ऐतिहासिक आंदोलन की सफलता के लिए शिक्षकों को धन्यवादसीतामढ़ी : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक डुमरा स्टेडियम मैदान में प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि यदि ईद से पहले वेतन और अंतर राशि का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. जल्द ही संघीय पदाधिकारी और मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से वार्ता होने वाली है और वेतनमान पर अंतिम रूप से निर्णय ले लिया जायेगा. जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार एवं कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने ऐतिहासिक आंदोलन की सफलता के लिए सभी संघीय पदाधिकारी, सक्रिय साथी समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में सुरेंद्र कुमार, रामबाबू ठाकुर, सौदागर बैठा, राणा आकाशदीप, राम औतार सहनी, दीपक कुमार, पंकज शर्मा, मो फिरोज आलम, संतोष मंडल, राजकुमार मिश्र, मुरली मनोहर, संजय कुमार, प्रणय कुमार, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार, नंदकिशोर, विजय कुमार, सुनील झा समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन