नाला उड़ाही का दावा फेल, परेशानी शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर- 1 जाम नाला, 2 बारिश के पानी में खेलते बच्चे — नगर पंचायत, जनकपुर रोड का मामला — हल्की बारिश में हीं लगने लगती है पानी पुपरी : अनुमंडल क्षेत्र में मॉनसून की पहली भारी वर्षा ने किसानों के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान ला दिया है. किसानों का कहना है कि खेेतों में […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 1 जाम नाला, 2 बारिश के पानी में खेलते बच्चे — नगर पंचायत, जनकपुर रोड का मामला — हल्की बारिश में हीं लगने लगती है पानी पुपरी : अनुमंडल क्षेत्र में मॉनसून की पहली भारी वर्षा ने किसानों के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान ला दिया है. किसानों का कहना है कि खेेतों में नमी आ जान से धान का बिचड़ा अब तैयार हो जाने की संभावना है. इसको लेकर किसान काफी खुश हैं. वहीं दूसरी ओर दो दिन से हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत, जनकपुर रोड के लोगों को जलजमाव की चिंता सताने लगी है. नगर पंचायत द्वारा बरसात पूर्व नाला उड़ाही का प्रस्ताव हवा-हवाई साबित हो रहा है. नगर के एक भी नाला की पूरी तरह सफाई नहीं हो सकी है. नगर के कई ऐसे वार्ड हंै, जहां हल्की बारिश के बाद लोगों को पानी से होकर बाहर निकलना पड़ता है. ऐसे लोगों का कहना है कि प्रति वर्ष नगर पंचायत की ओर से बरसात से पूर्व नाले की उड़ाही की घोषणा की जाती है और जलजमाव से मुक्ति का भरोसा दिलाया जाता है, पर ऐसा होता नहीं है. इधर, बारिश शुरू होते बच्चों में काफी खुशी देखी गयी. जगह-जगह बच्चे बारिश में भींग कर खुशी मनाते देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन