गत वर्ष बच गये तो इस बार बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

— बर्री बेहटा में कूपन वितरण करने गये थे सचिव चोरौत : प्रखंड की बर्री बेहटा पंचायत भवन पर बुधवार को राशन व केरोसिन का कूपन वितरण करने गये पंचायत सचिव सियाराम ठाकुर को महिला व पुरुषों ने बंधक बना लिया. बंधक बनाने वाले लोग गत वर्ष कूपन से वंचित रह गये थे. वह गुस्सा […]

विज्ञापन

— बर्री बेहटा में कूपन वितरण करने गये थे सचिव चोरौत : प्रखंड की बर्री बेहटा पंचायत भवन पर बुधवार को राशन व केरोसिन का कूपन वितरण करने गये पंचायत सचिव सियाराम ठाकुर को महिला व पुरुषों ने बंधक बना लिया. बंधक बनाने वाले लोग गत वर्ष कूपन से वंचित रह गये थे. वह गुस्सा अब भी उनके दिलों में है. इसी गुस्से में लोगों ने सचिव को बंधक बनाया था. लोगों का कहना था कि सचिव श्री ठाकुर गत वर्ष बच गये थे. लोगों ने प्रदर्शन भी किया. — बीएओ व मुखिया पहुंचे बंधक बनाये जाने की सूचना मिलने पर प्रभारी बीएओ उमेश प्रसाद सिंह पहुंचे. स्थानीय मुखिया कुंदन कुमार भी आये. दोनों के काफी समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे. प्रदर्शन करने वालों में शामिल पानो देवी, राजकुमारी देवी, वीणा देवी, फेकू बैठा व सलीम बैठा समेत अन्य ने बताया कि गत वर्ष झूठा आश्वासन देकर उन सबों को कूपन से वंचित कर दिया गया था. मुखिया श्री कुमार ने एक सप्ताह के अंदर सूची में सुधार करा कूपन दिलाने की बात कही तब जाकर लोगों ने सचिव को मुक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन