रंगदारी को लेकर चालक की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

— लहुरिया के पास हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम– लकड़ी व्यवसायी के बयान पर प्राथमिकी, आठ लोग आरोपित– घटनास्थल से चार बाइक जब्त, धड़ पकड़ की कार्रवाई में जुटी पुलिसबेला . थाना क्षेत्र के लहुरिया मजार के समीप मंगलवार की शाम रंगदारी नहीं देने पर एक ट्रैक्टर चालक को घेर कर पिटाई की. सभी […]

विज्ञापन

— लहुरिया के पास हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम– लकड़ी व्यवसायी के बयान पर प्राथमिकी, आठ लोग आरोपित– घटनास्थल से चार बाइक जब्त, धड़ पकड़ की कार्रवाई में जुटी पुलिसबेला . थाना क्षेत्र के लहुरिया मजार के समीप मंगलवार की शाम रंगदारी नहीं देने पर एक ट्रैक्टर चालक को घेर कर पिटाई की. सभी हमलावर चार अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आये थे. ट्रैक्टर मालिक व लकड़ी व्यवसायी मो सद्दाम नद्दाफ द्वारा थाने को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस हरकत में आयी. इस बीच पुलिस को देखते ही हमलावर बाइक छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने मौके से चार बाइक बरामद किया है, जिसमें दो बिना नंबर का है. घटना से संबंध में सद्दाम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मनोज राय, सरोज पटेल, महेश राय, इंद्र बिहारी राय, राकेश पटेल, हरदेव राय, धीरेंद्र राय एवं रतन राय को आरोपित किया गया है. — लकड़ी लेकर जा रहा था सीतामढ़ीप्राथमिकी के अनुसार, सद्दाम का चालक मो हारिश ट्रैक्टर(बीआर 30 7231) पर सागवान व शीशम की लकड़ी लाद कर सीतामढ़ी जा रहा था. इसी बीच मजार के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने ट्रैक्टर घेर लिया और वापस जाने को कहा. — प्रतिमाह 20 हजार की मांगी थी रंगदारीआनाकानी करने पर चालक के सिर पर पिस्तौल तान दिया और ट्रैक्टर से गिरा कर पिटाई की. लकड़ी व्यवसायी थाना क्षेत्र के भेड़रहिया का रहनेवाला है. उसने बताया कि उक्त लोग प्रतिमाह रंगदारी के एवज में 20 हजार रुपये की मांग करता है. रंगदारी को लेकर हीं घटना को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि हमलावरों को धड़ पकड़ की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन