तीन ने नहीं सौंपा प्रमाण पत्र, नौकरी पर सवाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कौन-कौन शिक्षक फर्जी हैं, वे बेनकाब होते जा रहे हैं. कोई फर्जी बहाली के बावजूद कुरसी से चिपके हुए हैं तो ऐसे भी शिक्षक हैं जो अवैध बहाली होने के चलते सरकार की अपील पर स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दिये हैं. इधर, प्रखंड की दोस्तिया पंचायत के […]
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कौन-कौन शिक्षक फर्जी हैं, वे बेनकाब होते जा रहे हैं. कोई फर्जी बहाली के बावजूद कुरसी से चिपके हुए हैं तो ऐसे भी शिक्षक हैं जो अवैध बहाली होने के चलते सरकार की अपील पर स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दिये हैं.
इधर, प्रखंड की दोस्तिया पंचायत के एक शिक्षक व दो शिक्षिका की नौकरी की वैधता पर सवाल खड़ा हो गया है.
बार-बार के निर्देश के बावजूद उन तीनों द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का फोल्डर उपलब्ध नहीं कराया गया है ताकि जांच के लिए निगरानी टीम को दिया जा सके. इसी कारण तीनों की नौकरी की वैधता पर तरह-तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं.
पंचायत सचिव ने लिखा
पंचायत सचिव ने बीआरसी को पत्र भेज उक्त आशय की जानकारी दी है. बताया है कि तीनों शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है. जो आदेश की अवहेलना के साथ निगरानी जांच में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है.
इसकी पुष्टि करते हुए बीआरसीसी राजा बैठा ने बताया कि पंचायत सचिव की रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्म स्थान बसहिया के शिक्षक संतोष कुमार झा, प्राथमिक विद्यालय दोस्तिया एसी टोला की लक्ष्मीनिया कुमारी व प्राथमिक विद्यालय बसहिया उर्दू की शबनम खानम प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










