हड़ताल से ग्रामीण बैंक में करोड़ों का लेन-देन प्रभावित
फोटो-6, हड़ताल से बंद पड़ा क्षेत्रीय कार्यालय — हड़ताल की पूर्व संध्या पर बैंककर्मियों ने किया था प्रदर्शन– जिले के सभी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंकों में लटके रहे ताले–11 सूत्री मांगों को लेकर एसोसिएशन ने किया था हड़ताल का आह्वानसीतामढ़ी : ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंपलाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के […]
फोटो-6, हड़ताल से बंद पड़ा क्षेत्रीय कार्यालय — हड़ताल की पूर्व संध्या पर बैंककर्मियों ने किया था प्रदर्शन– जिले के सभी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंकों में लटके रहे ताले–11 सूत्री मांगों को लेकर एसोसिएशन ने किया था हड़ताल का आह्वानसीतामढ़ी : ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंपलाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को ग्रामीण बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. इससे जिले के सभी ग्रामीण बैंकों में ताले लटके रहे. एसोसिएशन की मांगों में ग्रामीण बैंक कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी, प्रायोजित बैंक की तरह सेवा शर्ते, मित्रा कमेटी के सुझावों को रद्द किये जाने तथा मानवीय आधार पर नियुक्ति के प्रावधानों को लागू किये जाने समेत 11 सूत्री मांगे शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, हड़ताल से बैंक में करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ है. हड़ताल की पूर्व संध्या पर ग्रामीण बैंक कर्मियों ने कारगिल चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष संयुक्त रुप से नारेबाजी की तथा हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया गया. रैली में रघुनाथ साह, नीलेश कुमार, श्वेता चौधरी, राजीव कुमार, ब्यूटी कुमारी, रवि रंजन कुमार, रश्मि भारती, सुशांत चौधरी, जया कुमारी समेत जिला बैंक कर्मचारी संघ के मंत्री विजय कुमार मिश्रा, यशवंत राम, संजीव कुमार, दिनेश चंद्र द्विवेदी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










