sitamarhi news : विशेष अभियान में 42 कुर्की जब्ती, 142 इश्तेहार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 19 May 2025 7:19 PM
एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. 17 व 18 मई को चलाये गये विशेष समकालीन अभियान के दौरान लंबित वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की का निष्पादन किया गया.
सीतामढ़ी. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. 17 व 18 मई को चलाये गये विशेष समकालीन अभियान के दौरान लंबित वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की का निष्पादन किया गया. जिला पुलिस के द्वारा 371 जमानतीय वारंट, 485 गैर जमानतीय वारंट, 142 इश्तिहार व 42 कुर्की जब्ती की गयी. जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गयी. मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत मारपीट मामले के आरोपित व न्यायालय के वारंटी थाना क्षेत्र के शाहपुर पासवान टोला निवासी हरिहर पासवान के पुत्र रामनंदन पासवान व पोता सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि सहियारा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










