दो पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत चार पर प्राथमिकी

Published at :04 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
दो पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत चार पर प्राथमिकी

सुरसंड : सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रभारी किसलय कुमार ने बुधवार को स्थानीय थाने में सरकारी राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में डाढ़ावारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी समिति सदस्य रामनरेश चौधरी, कोरियाही पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष फैजुल हक एवं कार्यकारिणी समिति […]

विज्ञापन

सुरसंड : सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रभारी किसलय कुमार ने बुधवार को स्थानीय थाने में सरकारी राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में डाढ़ावारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी समिति सदस्य रामनरेश चौधरी, कोरियाही पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष फैजुल हक एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य आसिफ हुसैन को आरोपित किया गया है. चारों पर 31 मार्च 2014 तक क्रमश: चार लाख 99 हजार 200 रुपये एवं पांच लाख 42 हजार 125 रुपये गबन करने का आरोप है. सरकार द्वारा कराये गये अंकेक्षण में उक्त मामला उजागर हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन