शीर्ष साहित्यिक सम्मान को तीन का चयन

Published at :04 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शीर्ष साहित्यिक सम्मान को तीन का चयन

सीतामढ़ी : मधुकंुज, विवेकानंद नगर स्थित ‘एक नयी सुबह’ के कार्यालय में वर्ष 2014 का शीर्ष साहित्यिक सम्मान प्रदान करने के लिए वरिष्ठ साहित्यकार भगवती चरण भारती की अध्यक्षता में पूर्व घोषित निर्णायक मंडल सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार डा विनोद कुमार सिन्हा, वयोवृद्ध चर्चित कवि चंद्रशेखर विकल […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मधुकंुज, विवेकानंद नगर स्थित ‘एक नयी सुबह’ के कार्यालय में वर्ष 2014 का शीर्ष साहित्यिक सम्मान प्रदान करने के लिए वरिष्ठ साहित्यकार भगवती चरण भारती की अध्यक्षता में पूर्व घोषित निर्णायक मंडल सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार डा विनोद कुमार सिन्हा, वयोवृद्ध चर्चित कवि चंद्रशेखर विकल व नवोदित कवयित्री कीर्ति का चयन किया गया. इससे पूर्व केंद्रीय संचालन समिति की बैठक डा प्रो दशरथ प्रजापति के प्रस्ताव पर पौराणिक आध्यात्मिक इतिहास से शोध के आधार पर भारतीय संस्कृति एवं साहित्य का दिग-दर्शन कराने वाले इतिहाविद् कुंज बिहारी जालान को सम्मानित करने का निर्णय लिया जा चुका है. सम्मानित होंगे चयनित साहित्यकार बताया गया है कि एक नयी सुबह पत्रिका के 51 वें अंक के लोकार्पण समारोह में उक्त चयनित साहित्यकारों को प्रगतिशील लेखक संघ व नयी सुबह परिवार की ओर से नगद राशि, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. श्री भारती ने बताया कि विगत कई वर्षों से उक्त दोनों संस्थाओं की ओर से साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है. मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्य क्रमश: डा प्रो गणेश राय, प्रो उपेंद्र शर्मा व रामबाबू नीरव समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन