एसडीपीओ के विदाई पर समारोह

फोटो नंबर-1 विदाई समारोह में डीएसपी व अन्य, 2 समारोह में शिक्षक व अन्य शिवहर : जिला मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में सेवानिवृत्त एसडीपीओ अब्दुल खालिक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता इंस्पेक्टर वीरेंद्र महतो ने की. मौके पर एसपी शिव कुमार झा ने कहा कि अब्दुल खालिक निष्ठा के साथ […]
फोटो नंबर-1 विदाई समारोह में डीएसपी व अन्य, 2 समारोह में शिक्षक व अन्य शिवहर : जिला मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में सेवानिवृत्त एसडीपीओ अब्दुल खालिक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता इंस्पेक्टर वीरेंद्र महतो ने की. मौके पर एसपी शिव कुमार झा ने कहा कि अब्दुल खालिक निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते थे. आम लोगों की समस्याओं का धैर्यपूर्वक सुनना व समाधान करना उनकी खासियत थी. उनके सेवानिवृत्त हो जाने से यहां के लोगों को उनकी कमी खलेगी. मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह, डीसीएलआर अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी जेल सुपरिटेंडेंट मो शिवगतुल्ला, इंस्पेक्टर केबी सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इधर, बीइओ पिपराही मो उस्मान व आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिश्र के सेवानिवृत्ति पर उनके सम्मान में भी विदाई समारोह का आयोजन कर उनके कार्यकाल की सराहना की गयी. मौके पर दर्जनों गण्यमान्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










