शिविर में 245 मरीजों की नेत्र जांच

सीतामढ़ी : ब्रह्मलीन जलेश्वर राय, सत्यनारायण राय व अशोदी देवी स्मृति में सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय यादवनगर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन रामाज्ञा दास जी महाराज ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार रंजन व सरपंच संघ के अध्यक्ष पंडित मुरलीधर मिश्रा व डा […]
सीतामढ़ी : ब्रह्मलीन जलेश्वर राय, सत्यनारायण राय व अशोदी देवी स्मृति में सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय यादवनगर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन रामाज्ञा दास जी महाराज ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार रंजन व सरपंच संघ के अध्यक्ष पंडित मुरलीधर मिश्रा व डा संतोष समेत अन्य ने रामाज्ञा महाराज को माला पहना कर स्वागत किया. कैंप में 245 मरीजों की नेत्र जांच की गयी. जिसमें मोतियाबिंद से पीडि़त 52 मरीजों को आगामी 23 फरवरी को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण ले जाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










