शिक्षकों से धरना में शामिल होने की अपील

रीगा : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी भवन में दीपक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से संघ द्वारा सात फरवरी को प्रखंड मुख्यालय, 14 फरवरी को जिला मुख्यालय व 23 फरवरी को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. प्रखंड अध्यक्ष […]
रीगा : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी भवन में दीपक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से संघ द्वारा सात फरवरी को प्रखंड मुख्यालय, 14 फरवरी को जिला मुख्यालय व 23 फरवरी को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. प्रखंड अध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी नियोजित शिक्षकों को उक्त कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया. बताया कि संघ की ओर से एक शिष्टमंडल बीडीओ मुकेश कुमार से मिल कर शिक्षकों की समस्याओं का आग्रह किया गया था. उनके द्वारा स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति के लिए बीआरसी पर 10 फरवरी तक आवेदन जमा करने को कहा गया. मौके पर अमन राज, नीरज कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, मुनींद्र झा, मनीष कुमार, अली अकबर व उमाशंकर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










