ePaper

300 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 01 Jan 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
300 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 300 नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 300 नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि शराब खरीद बिक्री रोकथाम को लेकर भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी क्रम में तस्कर नेपाल से शराब लेकर आ रहा था. पुलिस को देख कर तस्कर शराब को छोड़ कर भागने में सफल रहा. पूर्व के मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी सरयुग सहनी के पुत्र महेंद्र सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन